भारत स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बनकर उभरा है। यह परियोजना न केवल राज्य की ऊर्जा आवश्यकताओं को भविष्य के लिए सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि उत्तर प्रदेश को हरित ऊर्जा क्रांति के अग्रणी राज्यों की सूची में भी शामिल करती है।

ग्रीन हाइड्रोजन को ऊर्जा क्षेत्र का भविष्य माना जा रहा है क्योंकि इसके उत्पादन और उपयोग के दौरान कार्बन उत्सर्जन लगभग शून्य होता है। ऐसे समय में जब दुनिया जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रही है, उत्तर प्रदेश में स्थापित यह पहला ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट स्वच्छ ऊर्जा, औद्योगिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाने का एक महत्वाकांक्षी प्रयास है।

मगर यह ऊर्जा क्रांति आखिर शुरू कहाँ से हुई, इस परियोजना की विशेषताएँ क्या हैं और इससे राज्य की अर्थव्यवस्था तथा ऊर्जा क्षेत्र पर क्या प्रभाव पड़ सकता है? आइए विस्तार से समझते हैं।

ग्रीन हाइड्रोजन क्या है और क्यों है जरूरी?

IMG 6755

ग्रीन हाइड्रोजन एक ऐसा ईंधन है जो पानी से इलेक्ट्रोलिसिस तकनीक द्वारा तैयार होता है। इस प्रक्रिया में बिजली का इस्तेमाल करके पानी को हाइड्रोजन (H₂) और ऑक्सीजन (O₂) में तोड़ा जाता है। अगर यह बिजली नवीकरणीय स्रोतों (सौर, पवन) से आती है तो इसे ग्रीन हाइड्रोजन कहा जाता है। इसके कुछ फ़ायदें हैं जैसे कि पूरी तरह कार्बन उत्सर्जन-रहित, फॉसिल फ्यूल का विकल्प और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता।

ग्रीन हाइड्रोजन की विस्तृत जानकारी पढ़ें

गोरखपुर ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट क्यों खास है?

यह प्लांट टोरेंट ग्रुप द्वारा गोरखपुर में स्थापित किया गया है। यह उत्तर प्रदेश के लिए भविष्य की ऊर्जा क्रांति की शुरुआत है। इसकी मुख्य विशेषताएं हैं जैसे इलेक्ट्रोलिसिस प्रक्रिया से उत्पादन। बिजली का स्रोत जैसे सौर और अन्य नवीकरणीय ऊर्जा। हाइड्रोजन का उपयोग – CNG और PNG में मिश्रण जिससे प्रदूषण घटेगा।

पूरी न्यूज़ रिपोर्ट पढ़ें

भारत सरकार ने 2024 में ग्रीन हाइड्रोजन मिशन लॉन्च किया। इसके मुख्य लक्ष्य हैं 2030 तक 5 मिलियन टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन। ₹19,744 करोड़ का निवेश इस सेक्टर में। निर्यात को बढ़ावा देकर भारत को हाइड्रोजन हब बनाना। इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन आधारित मोबिलिटी को बढ़ावा।

नीति का पूरा डॉक्यूमेंट यहां देखें

टेक्निकल प्रोसेस: ग्रीन हाइड्रोजन कैसे बनता है?

ग्रीन हाइड्रोजन बनाने की प्रक्रिया में 3 स्टेप्स होते हैं:

उत्तर प्रदेश सरकार ने अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बड़े कदम उठाए हैं जैसे 2030 तक 22,000 मेगावाट अक्षय ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य। 10 नए ग्रीन हाइड्रोजन प्रोजेक्ट्स शुरू करना। सोलर पार्क और बायोएनर्जी प्रोजेक्ट्स का विकास।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश की सोलर एनर्जी पॉलिसी 2024

उत्तर प्रदेश के अन्य Renewable Energy प्रोजेक्ट्स

उत्तर प्रदेश के कानपुर और झांसी में सोलर पार्क प्रोजेक्ट, वाराणसी में बायो-CNG प्लांट, लखनऊ में EV चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास। ये कुछ नवीनीकरण ऊर्जा प्रोजेक्ट्स है जो उत्तर प्रदेश की उन्नति में बहुत सहायक होंगे। फ़िलहाल योगी सरकार अभी इसपे चर्चा कर रही है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा के नए अवसर

ग्रीन हाइड्रोजन के फायदे

हालांकि कुछ चुनौतियां भी है इसमें जैसे कि हाई प्रोडक्शन कॉस्ट, तकनीकी विशेषज्ञों की कमी, पर्याप्त पानी और ऊर्जा स्रोत की उपलब्धता और समाधान है सरकारी सब्सिडी और नीति समर्थन, प्राइवेट कंपनियों के साथ PPP मॉडल अथवा R&D में ज्यादा निवेश।

इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी (IEA) के अनुसार, 2030 तक भारत ग्रीन हाइड्रोजन का वैश्विक हब बन सकता है। रेलवे, पावर और ऑटोमोबाइल सेक्टर में इसका इस्तेमाल बढ़ेगा।

ग्लोबल हाइड्रोजन रिपोर्ट देखें

निष्कर्ष: ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट से क्या लाभ है?

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का यह ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट केवल एक प्रोजेक्ट नहीं है बल्कि उत्तर प्रदेश की ऊर्जा क्रांति का पहला कदम है। आने वाले समय में यह परियोजना भारत को Net Zero Carbon लक्ष्य तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में नवीकरणीय ऊर्जा के नए अवसर